1. दुनिया भर में ‘विश्व रेडियो दिवस’ कब मनाया जाता है?

उत्तर – 13 फरवरी

‘विश्व रेडियो दिवस’ प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों द्वारा घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव स्वीकार किया था।

2. किस देश ने “Humans in Space Policy 2021” के मसौदे का अनावरण किया है?

उत्तर – भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में “Humans in Space Policy 2021” के मसौदे का अनावरण किया है। इस नीति को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। यह नीति मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए प्रौद्योगिकियों के निर्माण के लिए स्टार्ट-अप और स्थानीय उद्योग की सहायता करने का प्रयास करती है। इसरो ने मिशन के लिए आवश्यक तकनीकों का अध्ययन करने के लिए एक दो सदस्यीय टीम भी गठित की है।

3. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अनुसार, पारिवारिक पेंशन के लिए नई ऊपरी सीमा क्या है?

उत्तर – 1,25,000 रु

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि पारिवारिक पेंशन की ऊपरी सीमा को 45,000 रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार है। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा प्राप्त हो।

4. किस केंद्रीय मंत्रालय ने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की घोषणा की है?

उत्तर – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) जारी करता है। आंकड़ों के हालिया संस्करण के अनुसार, दिसंबर 2020 के लिए IIP में 1% की वृद्धि हुई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति (CPI) जनवरी 2021 में घटकर 4.06 प्रतिशत हो गई है।

5. ISRO ने किस कंपनी के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर मैपिंग पोर्टल और भू-स्थानिक सेवाएं प्रदान करने की घोषणा की है?

उत्तर – MapmyIndia

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और नेविगेशन प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता MapmyIndia ने एक राष्ट्रीय स्तर का मैपिंग पोर्टल बनाने के लिए भागीदारी की है। अत्याधुनिक मैपिंग पोर्टल के साथ, यह साझेदारी भू-स्थानिक सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करेगी। MapmyIndia के पास डिजिटल मैप्स और तकनीकों की समृद्ध विशेषज्ञता है जबकि ISRO के पास सर्वश्रेष्ठ सैटेलाइट इमेजरी डेटा है।