Indian Geography GK in Hindi MCQs
151.झरिया, रानीगंज, तलचर और कोरबा कोयला क्षेत्र किन राज्यों में स्थित हैं?
[A] तमिलनाडु, ओडिशा, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल
[B] झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़
[C] पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, ओडिशा और छत्तीसगढ़
[D] पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड
Show Answer
Correct Answer: B [झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ ]
Notes:
झरिया कोयला क्षेत्र झारखण्ड में स्थित है, रानीगंज कोयला क्षेत्र पश्चिम बंगाल में स्थित है। तलचर ओडिशा में व कोरबा कोयला क्षेत्र छत्तीसगढ़ में स्थित है।
152.पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है?
[A] उत्तरी अंदमान
[B] दक्षिणी अंदमान
[C] मध्य अंदमान
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [दक्षिणी अंदमान ]
Notes:
पोर्ट ब्लेयर अंदमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है, यह दक्षिणी अंडमान द्वीप पर स्थित है।
153.कपास की खेती के लिए कौन सी मिट्टी उपयुक्त होती है?
[A] लाल मृदा
[B] काली मृदा
[C] लेटराइट मृदा
[D] अलुवियल मृदा
Show Answer
Correct Answer: B [काली मृदा ]
Notes:
कपास के लिए काली मिट्टी सर्वोत्तम होती है, भारत में दक्कन पठार में काली मिट्टी के कारण वहां कपास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। भारत में कपास की खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में की जाती है।
154.अरुणाचल प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच समय का अंतर कितना है?
[A] 1 घंटा
[B] 1 घंटा 30 मिनट
[C] 2 घंटे
[D] 2 घंटे 30 मिनट
Show Answer
Correct Answer: C [2 घंटे ]
Notes:
सौराष्ट्र पश्चिम भारत में गुजरात में स्थित है जबकि अरुणाचल उत्तर पूर्व भारत में स्थित है। दोनों स्थानों के बीच भौगोलिक दूरी अधिक होने के कारण समय अन्तराल भी अधिक है। भारत का मानक समय (IST) इलाहबाद से लिया गया है।
155.निम्नलिखित में से कौन सा शहर उष्ण जोन में नहीं आत?
[A] चेन्नई
[B] मुंबई
[C] जोधपुर
[D] जयपुर
Show Answer
Correct Answer: D [जयपुर ]
Notes:
कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच के क्षेत्र को उष्ण ज़ोन कहा जाता है।
156.निम्नलिखित में से दक्कन पठार की मुख्य फसल क्या है?
[A] गेहूं
[B] मूंगफली
[C] दालें
[D] कपास
Show Answer
Correct Answer: D [कपास ]
Notes:
दक्कन पठार की भौगोलिक विशेषता कपास की खेती की लिए उपयुक्त है। दक्कन पठार में काली मिट्टी पाई जाती है, काली मिट्टी कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम होती है। भारत में कपास का उत्पादन महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में प्रमुखता से किया जाता है।
157.मणिपुर राज्य के सबसे बड़ा कुटीर उद्योग कौन सा है?
[A] रेशम कीट पालन
[B] हथकरघा उद्योग
[C] चमड़ा उद्योग
[D] पटसन उद्योग
Show Answer
Correct Answer: B [हथकरघा उद्योग ]
Notes:
मणिपुर में लगभग 4 लाख लोग हथकरघा उद्योग से जुड़े हुए हैं, इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल है।
158.इंडोनेशिया में खेती का तरीका लदांग भारत के किस हिस्से में प्रचलित है?
[A] उत्तर-पूर्व भारत
[B] पश्चिमी भारत
[C] दक्षिणी भारत
[D] केंद्रीय भारत
Show Answer
Correct Answer: A [उत्तर-पूर्व भारत ]
Notes:
लदांग दक्षिण पूर्व एशिया में की जाने वाली एक किस्म की स्थानान्तरणीय कृषि (shifting cultivation) है।
159.निम्नलिखित में से किस बंदरगाह को “बंटवारे का पुत्र” कहा जाता है?
[A] पारादीप
[B] कलकत्ता
[C] कांडला
[D] हल्दिया
Show Answer
Correct Answer: C [कांडला ]
Notes:
कांडला बंदरगाह गुजरात में स्थित है, इसका निर्माण 1950 में किया गया था।
160.बेतला राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
[A] पंजाब
[B] झारखण्ड
[C] हरियाणा
[D] हिमाचल प्रदेश
Show Answer
0 Comments