शिक्षण अभिवृत्ति एवं शिक्षण अभिरुचि प्रश्नोत्तरी

 

461. अध्यापन प्रभावशाली हो सकता है यदि अध्यापक ?

  • (A) शिक्षण वहां से प्रारंभ करे जहाँ से विद्यार्थी पहले से जानते हो
  • (B) विषय पढ़ाने का लम्बा अनुभव रखता हो
  • (C) विषय का अच्छा ज्ञाता हो
  • (D) ये सभी

462. सफल अधिगम के लिए आवश्यक है कि ?

  • (A) छात्रों के मानसिक स्तर एवं रूचि को ध्यान में रखकर पढ़ाया जाए
  • (B) अध्यापक बीच-बीच में छात्रों का मनोरंजन भी करता रहे
  • (C) अध्यापक को विषय पर पूर्ण अधिकार हो
  • (D) ये सभी

463. परिचर्चा विधि कक्षा शिक्षण में बहुत कारगर हो सकती है यदि ?

  • (A) चर्चा का विषय चर्चा से तुरन्त पहले बताया जाए
  • (B) प्रकरण को श्यामपट पर लिख दिया जाए
  • (C) चर्चा का विषय विद्यार्थियों को पहले से बता दिए जाए
  • (D) इनमें से कोई नहीं

464. किसी भी प्रभावी संचार प्रणाली में प्रतिपुष्टि का प्रयोग किया जाता है ?

  • (A) विषय वस्तु को और गहराई से जानने के लिए
  • (B) ग्राहक के दोषों का पता लगाने के लिए
  • (C) प्रेषण के दोषों का पता लगाने के लिए
  • (D) प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन करने के लिए

465. किसी शिक्षक की सक्षमता की जाँच निम्न में से किस आधार पर की जा सकती है ?

  • (A) पुस्तकों का प्रकाशन
  • (B) विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा उनका शिक्षण द्वारा संतुष्ट होना
  • (C) सेवा की अवधि व अनुभव
  • (D) शिक्षक के व्यक्तित्व

466. मान्टेसरी शिक्षण विधि किस पर सबसे अधिक जोर देती है ?

  • (A) छात्र के वैयक्तिक विकास
  • (B) छात्र के सर्वेन्मुखी विकास
  • (C) छात्र के नैतिक विकास
  • (D) छात्र के सामाजिक विकास

467. निबंधात्मक परीक्षाएं विश्वसनीय नहीं होती क्योंकि ?

  • (A) इनके परिणाम सदैव समान नहीं होते
  • (B) इनके जाँच की विधियां अलग-अलग होती है
  • (C) इनके उत्तर प्रायः बहुत भिन्न होते हैं
  • (D) इनमें से कोई नहीं

468. शिक्षण के दौरान तुलना का लाभ यह है कि ?

  • (A) पाठ्य-विषय अधिक स्पष्ट हो जाता है
  • (B) तुलना के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में सरलता होती है
  • (C) नया ज्ञान ग्रहण करना आसान हो जाता है
  • (D) ये सभी

469. सामूहिक खेलों से छात्र को कौन-सा लाभ होता है ?

  • (A) उत्तरदायित्व निभाने के गुण का विकास
  • (B) मिलकर कार्य करने की ट्रेनिंग
  • (C) नियम पालन का अभ्यास
  • (D) ये सभी

470. अभिक्रमित अनुदेश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके द्वारा छात्र ?

  • (A) पुष्टपोषण द्वारा संचालित होता है
  • (B) बिना शिक्षक की सहायता से स्वाध्ययन द्वारा भी ज्ञान प्राप्त कर सकता है
  • (C) को सोचना नहीं पड़ता कि उसे आगे क्या पढ़ना है
  • (D) इनमें से कोई नहीं