Vaishali Takkar Suicide

Vaishali Takkar Suicide: हैरेसमेंट करता था पुराना Lover, डायरी में पड़ोसी का जिक्र, इंदौर पुलिस का दावा

Actress Vaishali Takkar Suicide: 29 साल की टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में परत-दर-परत खुलासे होते जा रहे हैं. अब इंदौर में एसीपी मोती उर रहमान ने नया खुलासा किया है कि वैशाली ठक्कर अपने पुराने प्रेमी (Lover) से परेशान चल रही थीं. सुसाइड नोट में वह लवर से प्रताड़ना की बात लिखकर गई हैं. यह नोट एक्ट्रेस ने अपनी डायरी में लिखा है.

सीपी ने आगे बताया कि वैशाली ठक्कर अपने पड़ोसी से ही परेशान थीं. फिलहाल पुलिस अफसर ने सुसाइड नोट में लिखी एक्ट्रेस की निजी बातों को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है. पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी.

पुलिस के मुताबिक, ठक्कर परिवार उज्जैन जिले के महिदपुर का रहने वाला है. मृतका वैशाली के पिता और भाई बिजनेसमैन हैं. उनका परिवार इंदौर के तेजाजी नगर थाना इलाके स्थित पॉश साईं बाग कॉलोनी में रहता है.

इस दौरान टीवी अदाकारा वैशाली ने मिस्टर अफ्रीका का खिताब जीत चुके डॉ. अभिनंदन सिंह से सगाई भी की थी. दोनों साल 2017 से रिश्ते मे थे. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और यह सगाई एक महीने बाद ही टूट गई थी.

इसके बाद पिता ने पूरे मामले की सूचना तेजाजी नगर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की बॉडी को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया.

तेजाजी नगर थाना प्रभारी आरडी कनावा का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक का सुसाइड नोट जब्त करने के साथ ही मोबाइल भी जब्त कर लिया है. वहीं, परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं.