हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए फिल्म ‘गॉडफादर’ एक औसत सी फिल्म है जिसे देखने का उनका मुख्य आकर्षण यानी सलमान खान की मौजूदगी फिल्म को हिंदी पट्टी में चला पाने में खास मददगार नहीं दिखती। फिल्म का तकनीकी पक्ष दक्षिण भारतीय सिनेमा की पहचान बन चुके सिनेमैटोग्राफी और एक्शन दृश्यों की तरह ही अच्छा है।